Assembly Election Results 2023
Assembly Election Results 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ बीआरएस को रौंद दिया है. बता दें कि 7 नवंबर से 30 नवंबर तक इन चार राज्यों में चुनाव हुआ था. 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पहले चरण का चुनाव हुआ. 17 नवंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण का चुनाव हुआ. 25 नवंबर को राजस्थान में चुनाव हुआ और सबसे आखिरी में तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव हुआ. तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बीआरएस केवल 39 सीटों पर जीत हासिल कर पाई, जबकि कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की. राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम रविवार को जारी किए गए, जहां भाजपा ने 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 71 सीटें आई हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो तिहाई बहुमत मिल गया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से भाजपा के उम्मीदवार 163 सीट जीत चुके हैं, जबकि कांग्रेस ने 66 सीट ...